Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल ने दिया 50 हजार का चंदा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
नई दिल्ली , रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (07:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को चंदे के तौर पर 50,000 रुपए दिए। इरोम मणिपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
 
धन और कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही इरोम शर्मिला की पार्टी पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) ऑनलाइन चंदा एकत्र करने और लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
केजरीवाल ने बताया कि वह इरोम शर्मिला को चंदे के रूप में 50,000 रुपए दे रहे हैं और ट्विटर पर लिंक साझा करने के दौरान लोगों से उनकी मदद करने की भी अपील की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरप्रदेश में तीसरे चरण का मतदान...