Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों के आहार संबंधी टिप्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें बेबी केयर टिप्स
ND
ND
भरपूर कैलोरी और ौष्टिक तत्व 1 से 4 वर्ष तक के बच्चों की अनिवार्य जरूरत है। लेकिन बच्चा मूड होने पर भी भोजन करता है। अत: उसकी इन आवश्यक्ताओं की पूर्ति के लिए जरूरी है कि आप उसके भूख के समय को ध्यान में रखकर सबकाम छोड़कर पहले उसे याद से समय पर भोजन कराएँ।

बच्चों का आहार यदि उनकी रूचि के अनुसार हो तो बच्चे उस भोजन को मजे से खाते हैं। 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए संतुलित आहार बेहद ही जरूरी होता है। आप चाहे पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन के मसालों के साथ नए-नए प्रयोग करके उसे बच्चों के लिए टेस्टी बना सकती है। ऐसे भोजन को बच्चे शौक से खाएँगे। इससे उनका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा व शारीरिक विकास भी ठीक होगा।

किसी भी बच्चे की हड्डियाँ, दाँत व माँसपेशियाँ तभी मजबूत बन सकती है, जब उसे नियमित व पौष्टिक आहार मिलता है। केवल विटामिन की गोलियाँ खिलाने या टॉनिक पिलाने से बच्चा स्वस्थ नहीं हो जाता है। अत: इस भ्रांति को दूर कर बच्चों के आहार पर विशेष ध्यान दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi