घर में जुड़वां बेटियों का हुआ है जन्म तो रखिए ये सुन्दर मिलते जुलते नाम, खुशी हो जाएगी दुगनी
अगर आप चाहते हैं बेटियों के नाम हों एक जैसे तो ये हैं बेहतरीन चॉइस
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 (13:19 IST)
Updated Date: Sat, 06 Jul 2024 (14:55 IST)
क्या आपके घर में भी जुड़वाँ बेटियों का हुआ है जन्म और आप उनके लिए नाम ढूंढ रहे हैं। घर आई इस दुगनी खुशी के मौके पर बच्चों के नाम को लेकर माता-पिता बहुत उत्साही होते हैं। अपने बच्चे के लिए नाम ढूंढना पैरेंट्स के लिए हमेशा बहुत सारे उत्साह और रिसर्च का कार्य होता है। भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के लिए सार्थक नाम ज्यादा पसंद करते हैं।
आजकल पैरेंट्स अपने बेबी के लिए आकर्षक और अर्थपूर्ण नाम तलाशते हैं। अगर आप अपने बेटियों के लिए सुन्दर और अच्छे अर्थ वाले नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज इस आलेख में हम आपको आपके दोनों दुलारियों के लिए ऐसे नाम सुझा रहे हैं जो सुनने में मिलते-जुलते हैं और उनके अर्थ भी बहुत सुन्दर हैं।
ALSO READ: अपनी बेबी गर्ल को बनाएं भाग्यशाली माता सरस्वती के इन सुंदर नामों से
जुड़वाँ बेटियों के लिए सुन्दर, मीनिंगफुल और मिलते-जुलते नाम और उनके अर्थ
-
नित्या - निष्ठा : सदा - दृढ़ता
-
शारण्या - लारण्या : शांति - आकर्षक
-
आस्था - भक्ति : श्रद्धा - भावपूर्ण लगाव
-
वृंदा - वन्या : तुलसी - वन कन्या
-
सखी - पाखी : मित्र - सुन्दर पक्षी