Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला पत्रकार संघ : टी के राजलक्ष्मी, शोभना जैन निर्विरोध निर्वाचित

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला पत्रकार संघ
- अनुपमा जैन

नई दिल्ली। भारत मे महिला पत्रकारों के एकमात्र संगठन इंडियन वुमेन प्रेस कोर- आईडब्ल्यूपीसी (IWPC) की वर्ष 2015-16 की टीम के लिए सुश्री टीके राजलक्ष्मी, शोभना जैन तथा रविंदर बावा सहित सभी पदधिकारी व कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है।


महिलाओं विशेष तौर महिला पत्रकारों के सरोकारो व समाज के ज्वलंत मुद्दों को उठाने का आईडब्ल्यूपीसी एक प्रभावी और सक्रिय संगठन रहा है।

यह वर्ष इस प्रतिष्ठित संगठन की स्थापना का 21 वां वर्ष है। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट तथा ऑनलाईन मीडिया से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठानों की 700 से अधिक महिला पत्रकार इस संगठन की सदस्य हैं, इस वर्ष के लिए घोषित टीम इस प्रकार है-

अध्यक्ष :  सुश्री टीके राजलक्ष्मी (फ्रंट्लाईन), उपाध्यक्ष : शोभना जैन (विज़न न्यूज़ ऑफ इंडिया - वीएनआई), मंजरी चतुर्वेदी (नवभारत टाइम्स), महासचिव : रविंदर बावा (बीबीसी), कोषाध्यक्ष : अन्नपूर्णा झा (फ्रीलांसर)

कार्यकारिणी : सुश्री अदिती कपूर (फ्रीलांसर), अंबिका पंडित (टाइम्स ऑफ इंडिया), अमिती सेन (हिन्दु बिज़नेसलाईन), अरुणा सिंह (साउथ एशियन इन्साईडर), इश्पिता बैनर्जी (फ्रीलांसर), कमलजीत कौर संधु (हेड्लाईन्स टुडे,) माधवीश्री (फ्रीलांसर), नारायणी गणेश (टाइम्स ऑफ इंडिया), प्रीति प्रकाश (फेस एन फैक्ट्स.कॉम), प्रीतपाल कौर (फ्रीलांसर), रंजना सक्सेना (फ्रीलांसर), संतोष मेहता (फ्रीलांसर), सर्जना शर्मा (कबीर कम्युनिकेशन्स), सीमा कौल (न्यूज़ एक्स), श्वेता रश्मि (ललकार ), सुमन कंसरा (फ्रीलांसर), सुनीता वकील (समाचार पोस्ट), सुषमा वर्मा (फ्रीलांसर), विभा जोशी (ग्रोथ स्टोरी), विमल इस्सर (फ्रीलांसर)। (वीएनआई)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi