Publish Date: Mon, 16 Feb 2015 (21:13 IST)
Updated Date: Mon, 16 Feb 2015 (21:25 IST)
नई दिल्ली। पत्रकार बरखा दत्त ने न्यूज चैनल एनडीटीवी में दो दशक तक रहने के बाद ग्रुप एडीटर के पद से इस्तीफा दे दिया। वे अपनी खुद की मीडिया कंपनी बनाने वाली हैं।
कारगिल युद्ध के दौरान अपनी कवरेज से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली। विदित हो कि एनडीटीवी भारत का पहला इंग्लिश समाचार चैनल है, जो कि 24 घंटे चलता है।
हफिंगटन पोस्ट का कहना है कि वे सलाहकार सम्पादक के पद पर काम करती रहेंगी। वे चैनल पर जिन दो शो- डेली बक स्टॉप हियर और वीकली वी द पीपल को होस्ट करती रहेंगी। उन्होंने लगातार पांच वर्षों तक बेस्ट टॉक शो के लिए इंडियन टेलीविजन अकादमी पुरस्कार जीता है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया है।