Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओम थानवी को वर्ष 2014 का बिहारी पुरस्कार

Advertiesment
Om Thanvi
नई दिल्ली। केके बिरला फाउंडेशन का वर्ष 2014 का बिहारी पुरस्कार ओम थानवी को उनके यात्रा वृत्तांत ‘मुअनजोदड़ो’ के लिए दिया जाएगा।
 
यहां सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2014 के 24वें बिहारी पुरस्कार के लिए ओम थानवी के यात्रा वृत्तांत ‘मुअनजोदडो’ को चुना गया है। इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2011 में हुआ था।
 
विज्ञप्ति के अनुसार थानवी को पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा।
 
केके बिरला फाउंडेशन द्वारा स्थापित बिहारी पुरस्कार राजस्थान के हिन्दी या राजस्थानी भाषा के लेखकों को प्रदान किया जाता है। पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित राजस्थानी लेखकों की कृतियों में से विजेता का चयन किया जाता है।
 
वर्ष 1991 में स्थापित पहला बिहारी पुरस्कार डॉ. जयसिंह नीरज को उनके काव्य संकलन ‘ढाणी का आदमी’ के लिए दिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi