Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिनकर कुमार को पुश्किन सम्मान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Poet Dinkar Kumar
कवि दिनकर कुमार को वर्ष 2012 के अंतरराष्ट्रीय पुश्किन सम्मान के लिए चुना गया है। 'भारत मित्र' समाज के महासचिव अनिल जनविजय ने मास्को से जारी विज्ञप्ति में यह सूचना दी है। प्रसिद्ध रूसी कवि अलेक्सांदर सेंकेविच की अध्यक्षता वाली समिति ने दिनकर के नाम का चयन किया।
 
निर्णायक समिति में हिन्दी साहित्य की प्रसिद्ध रूसी विद्वान ल्युदमीला ख़ख़लोवा, रूसी कवि अनातोली परपरा, कवयित्री और हिन्दी साहित्य की विद्वान अनस्तसीया गूरिया, कवि सेर्गेय स्त्रोकन और लेखक व पत्रकार स्वेतलाना कुज़्मिना शामिल थे। सम्मान के तहत दिनकर कुमार को पन्द्रह दिन की रूस-यात्रा पर बुलाया जाएगा। उन्हें रूस के कुछ नगरों की साहित्यिक यात्रा कराई जाएगी तथा रूसी लेखकों से उनकी मुलाक़ातें आयोजित की जाएंगी।
 
कवि दिनकर कुमार से पहले यह सम्मान हिन्दी के कवि विश्वनाथप्रसाद तिवारी, उदयप्रकाश, लीलाधर मंडलोई, स्वप्निल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, बुद्धिनाथ मिश्र, भारत यायावर, पवन करण, कहानीकार महेश दर्पण और हरि भटनागर आदि को दिया जा चुका है। 
 
हिन्दी साहित्य के सोमदत्त सम्मान, जस्टिस शारदाचरण मित्र स्मृति भाषा सेतु सम्मान, जयप्रकाश भारती पत्रकारिता सम्मान एवं शब्द भारती का अनुवादश्री सम्मान जैसे अनेक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित दिनकर कुमार गुवाहाटी (असम) में प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक सेंटिनल के सम्पादक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi