khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उभरती चित्रकार शीला नारायण

Advertiesment
शीला नारायण
शीला नारायण एक नवोदित और उभरती कलाकार हैं, जो चित्रकारी की अलग-अलग विधाओं में पारंगत हैं। शीला ने मेरठ विश्वविद्यालय से ड्राइंग एवं पेंटिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। 
 
webdunia
वे पिछले कई सालों से पेंटिंग कर रही हैं और फोटोग्राफी में भी खासी रुचि रखती हैं। शीला देहली कॉलेज ऑफ आर्ट में 2011 में आयोजित एक ग्रुप शो में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। ऑल इंडिया फाइन ऑर्ट एवं क्राफ्ट सोसाइटी में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी में भी वे भागीदारी कर चुकी हैं। 
 
शीला अपनी चित्रकारी में तैल एवं एक्रिलिक माध्यमों का बखूबी इस्तेमाल करती हैं। उनके पोट्रेट और लैंडस्केप में महिलाओं के कई रूप दिखाई देते हैं। शीला ने अपने चित्रों उम्मीद, भय, जीत और प्रगति को काफी खूबसूरती से उकेरा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi