Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

म्यूजिकल हेरिटेज के सालाना कार्यक्रम में सजेगी शुभा मुद्गल की महफिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली म्यूजिकल हेरिटेज
, सोमवार, 8 दिसंबर 2014 (13:08 IST)
दिल्ली। संगीत की विरासत को जीवन के सुरों से जोड़ने की कोशिश है म्यूजिकल हेरिटेज की संगीतमयी शाम, जिसका आयोजन 8 दिसंबर को दिल्ली के कामानी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। 
 
इस कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित गायिका शुभा मुद्गल का एकल गायन है। उनके साथ अनीश प्रधान और सुधीर नायक संगत करेंगे। इसके अलावा संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित जयपुर घराने के जाने-माने कथक डांसर पंडित राजेन्द्र गंगानी भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
 
शुभा मुद्गल अपनी गायकी और रियाज का हर पहलू श्रोताओं से शेयर करेंगी। शुभा मुद्गल इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सुरों से श्रोताओं को सराबोर करेंगी, जबकि पंडित राजेन्द्र गंगानी ने अपने हुनर का एक बेहद अलग अंदाज खासतौर पर इस कार्यक्रम के लिए तैयार किया है। 
 
कामानी ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में दर्शकों की एंट्री को फ्री रखा गया है। म्यूजिकल हेरिटेज का यह पहला सलाना महोत्सव है। इस कार्यक्रम में म्यूजिकल हेरिटेज ने संगीत के हीलिंग टच को आजमाते हुए वृद्धाश्रमों में जिंदगी की चुनौतियों से जूझ रहे लोगों के लिए इस कार्यक्रम में खासतौर से इंतजाम किया है।
 
वृद्धाश्रमों के लिए काम करने वाली संस्था ‘हेल्पएज इंडिया’ से इस कार्यक्रम में कई लोग जुड़ेंगे। ये वे लोग हैं, जो वृद्धाश्रमों में रहते हैं। इनके आने-जाने की व्यवस्था भी म्यूजिकल हेरिटेज की तरफ से की जाएगी। 
 
म्यूजिकल हेरिटेज की कोशिश है कि उनकी उदास जिंदगी में संगीत के मीठे सुर घोले जा सकें, साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के काम की शुरुआत भी की जा सके जिससे वे कुछ पल के लिए ही सही, अपनी मुश्किलों को भूल सकें।
webdunia
म्यूजिकल हेरिटेज की शुरुआत 2009 में हुई थी। कुछ संगीतप्रेमियों ने मिलकर इसे पहले-पहल सिर्फ हफ्ते के अंत में होने वाली बैठकों के तौर पर शुरू किया था। इस संस्था ने शास्त्रीय संगीत से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए www.musicalheritage.in नाम से वेबसाइट भी शुरू की है। अब म्यूजिक हेरिटेज साइबर दुनिया में क्लासिकल म्यूजिक का जाना-माना नाम है।
 
बहुत कम समय में इस वेबसाइट ने संगीत की साइबर दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस वेबसाइट में आप पंडित बिरजू महाराज, पंडित भजन सोपोरी, पंडित एलके पंडित, पंडित देबू चौधरी, उस्ताद वसीफुद्दीन डागर, शोवना नारायण, मीता पंडित, भरतनाट्यम डांसर रमा वैद्यनाथन जैसे बड़े कलाकारों के इंटरव्यू देख सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर संगीत के तमाम बड़े दिग्गज कलाकारों की जिंदगी के अनछुए पहलुओं पर संग्रहणीय लेख शामिल हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi