Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उम्मीदवार के निधन के बाद मेघालय की सोहियांग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित

हमें फॉलो करें उम्मीदवार के निधन के बाद मेघालय की सोहियांग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित
, शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (15:47 IST)
शिलांग। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मेघालय के सोहियांग विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार के निधन के बाद 27 फरवरी को होने वाले मतदान को स्थगित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के पूर्व गृहमंत्री और सोहियांग विधानसभा क्षेत्र से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह का 20 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
 
विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश में कहा कि सोहियांग विधानसभा क्षेत्र में 27 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होने वाला मतदान, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की अगली तारीख अधिसूचित किए जाने तक स्थगित किया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुछ दल कर रहे हैं मेरी मौत का इंतजार : PM मोदी