Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mizoram Assembly polls : मिजोरम सीट के लिए कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

हमें फॉलो करें Mizoram Assembly polls : मिजोरम सीट के लिए कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान
आइजोल/नई दिल्ली , मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (00:00 IST)
Mizoram Assembly Elections 2023 : कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। इनमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ललसावता का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से पहले 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई और फिर देर शाम शेष बची एक सीट पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।
 
उम्मीदवारों की सूची उस दिन जारी की गई, जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम के दौरे पर थे।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रमुख ललरेमरुता रेंथलेई ने बताया कि पार्टी उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में औपचारिक रूप घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों की इस सूची में चार मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं।
 
कांग्रेस ने देर शाम लूंगलेई दखिण सीट से मरियम एल हरंगचल को प्रत्याशी घोषित किया।
 
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया कि भाजपा जल्द अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेगी।
 
सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट और मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट पहले ही सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।
 
मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
 
पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थीं तो जोराम पीपुल्स मूवमेंट को आठ और कांग्रेस को पांच सीटें हासिल हुई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Telangana Election : कांग्रेस कर सकती है युवतियों को विवाह पर सोना, छात्रों को मुफ्त इंटरनेट देने का वादा