Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मिजोरम चुनाव में बहुत कम महिला प्रत्‍याशी

हमें फॉलो करें मिजोरम चुनाव में बहुत कम महिला प्रत्‍याशी
एजल , मंगलवार, 5 नवंबर 2013 (20:05 IST)
FILE
एजल। मिजोरम में मताधिकार का प्रयोग करने के मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं लेकिन पिछले 25 वर्षों में यहां विधानसभा में एक भी महिला नहीं चुनी गई है।

इस बार 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हालात में कोई अंतर दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि दो मुख्य दलों कांग्रेस और एमएनएफ ने केवल एक-एक महिला उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।

प्रदेश महिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष टीबीसी तलांगथांमावी ने कहा कि इस बार अधिक महिला उम्मीदवारों को नामित करने का वादा करने वाली सत्तारुढ़ कांग्रेस ने केवल एक उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा है। प्रदेश महिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष एजल पश्चिम -एक सीट से चुनाव लड़ेंगी।

मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट ने भी केवल ही महिला उम्मीदवार लालमलसौमी को चुनाव में उतारा है जो एजल जिले में तवी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

मिजो महिला महासंघ की पूर्व अध्यक्ष बी संगखुमी चम्फाई दक्षिण से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। मिजोरम में अंतिम बार 1987 में लालहलिमपुई हमार विधायक बनी थीं। इसके बाद से कोई महिला यहां विधायक नहीं बनी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi