नोकिया लूमिया के तीन नए मॉडल, जानिए क्या है खास
देश के स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी स्थिति फिर से हासिल करने के लक्ष्य के साथ मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी नोकिया ने अपनी लूमिया रेंज में तीन नए मॉडल पेश किए।
इससे पहले लूमिया श्रृंखला में पांच मॉडल पेश करने वाली नोकिया ने अपने पोर्टफोलियो में विंडोज.8 से लैस लूमिया 920, लूमिया 820 और लूमिया 620 स्मार्टफोन शामिल किया है।लूमिया 920 की कीमत 38,199 रुपए है, जबकि लूमिया 820 की कीमत 27,559 रुपए है। ये दोनों मॉडल 11 जनवरी से देशभर के चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध हो जाएंगे, जबकि लूमिया 620 की बिक्री फरवरी में शुरू होगी।
अगले पन्ने पर जानिए क्या है विशेष नोकिया लूमिया 920 में
नोकिया लूमिया 920
नोकिया वैसे भी मोबाइल फोन्स के चलन के शुरुआती दौर में उपभोक्ताओं की पहली पसंद था। नोकिया लूमिया 920 सबसे बड़ी खूबी है इसमें वायरलैस चार्जिंग का ऑप्शन।