Publish Date: Thu, 16 Dec 2021 (19:41 IST)
Updated Date: Thu, 16 Dec 2021 (19:44 IST)
फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल आज से शुरू हो गई है, जो 21 दिसंबर तक रहेगी। इस सेल में स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दे रही है। आप फ्लिपकर्ट सेल का फायदा उठाकर नया फोन सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास एसबीआई कार्ड तो आपको इसमें तत्काल छूट भी मिलेगी।
Apple iPhones के अलावा बिक्री में Poco, Realme, Samsung और Oppo जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर आपको धमाकेदार छूट मिलेगी। iPhone 12 के 64GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 54,199 रुपए में बेचा जा रहा है। iPhone 12 की कीमत मूल रूप से 69,999 रुपए थी।
फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट और 15,450 रुपए के एक्सचेंज बोनस की पेशकश कर रहा है। यदि आपके पास ट्रेड-इन करने के लिए एक पुराना आईफोन या एंड्रॉयड फोन है तो आप अपने नए आईफोन 12 को 15,450 रुपए की छूट के साथ खरीद सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो iPhone 12 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है। फोन में नाइट मोड के साथ 12-मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा, 4K डॉल्बी विजन एचडीआर रिकॉर्डिंग है।