rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लांच हुए Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge, ये हैं फीचर्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें Galaxy S7
, सोमवार, 22 फ़रवरी 2016 (18:19 IST)
सैमसंग ने Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge को लांच कर धमाका कर दिया है। मंगलवार से प्री-ऑर्डर के साथ ही 11 मार्च से ये दोनों स्मार्टफोन कुछ देशों में उपभोक्ताओं को मिलने शुरू हो जाएंगे। कुछ जगहों पर इन दोनों स्मार्टफोन को हाइब्रिड डुअल सिम के साथ लांच किया गया है।
फीचर्स की बात करें तो सैमसंग ने इस बार अपने दोनों फ्लैगशिप वेरिएंट में खुद का एक्सायनस 8890 प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर को जगह के हिसाब से चुना है। हाइब्रिड सिम होने से यूजर एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड या फिर दोनों सिम को एक साथ चला सकते हैं। 
 
 Galaxy S7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि सैमसंग Galaxy S7 Edge में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। यह हैंडसेट आईपी68 सर्टिफाइड है यानी डस्ट और वाटर प्रूफ है। दोनों स्मार्ट फोन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किए ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किए जा सकते हैं। 
 
दोनों ही स्मार्ट फोन में 12 मेगापिक्सल का ड्‍यूल पिक्सल रियर कैमरा है जो स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सैमसंग के इस फ्लैगशिप के दोनों वेरिएंट में 4 जीबी की दमदार रैम है। Galaxy S7 और एस7 एज 32 जीबी और 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी के दो वेरिएंट में है। मेमोरी को 200 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। स्मार्टफोन में कैटेगरी 9 के साथ एलटीई सपोर्ट है जो 450 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड जबकि 50 एमबीपीएस की अपलिंक स्पीड देता है।
 
Galaxy S7 और Galaxy S7 Edge में एक्सायनस 8890 ऑक्टा-कोर (2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाडकोर+ 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर) प्रोसेसर या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 क्वाडकोर (2.15 गीगाहर्ट्ज़ डुअलकोर+ 1.6 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर) प्रोसेसर है।  सैमसंग Galaxy S7 में 3000 एमएएच की बैटरी है जो वायरलेस और वायर के साथ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, वहीं Galaxy S7 Edge में बैटरी 3600 एमएएच की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi