Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुपर चार्ज फीचर्स के साथ लांच हुआ नेक्सस 6

हमें फॉलो करें सुपर चार्ज फीचर्स के साथ लांच हुआ नेक्सस 6
, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014 (13:02 IST)
भारतीय उपमहाद्वीप का महत्व अपने कारोबार के लिए बढ़ने का संकेत देते हुए गूगल अपने नए मंहगे टैबलेट (नेक्सस 6 और नेक्सस 9) अमेरिका एवं अन्य विकसित बाजारों के साथ यहां नवंबर में पेश कर सकता है। गूगल ने प्रतिद्वंद्वी कंपनी एपल से एक दिन पहले नए उपकरणों को पेश करने की घोषणा की है।

इस संबंध में आई खबरों से संकेत मिलता है कि क्यूपर्टिनो की कंपनी अपना ताजातरीन आईपैड पेश कर सकती है। नेक्सस 6 स्मार्टफोन का विकास मोटरोला ने किया है और यह अग्रिम बुकिंग के लिए अक्टूबर में और दुकानों में नवंबर में उपलब्ध होगा। नेक्सस 9 टैबलेट को एचटीसी ने विकसित किया है और यह बुकिंग के लिए 17 अक्टूबर और दुकानों में तीन नवंबर से उपलब्ध होगा।

आईफोन 6 और गैलेक्सी नोट 4 से ऐसे करेगा मुकाबला...

गूगल ने आईफोन-6 और गैलेक्सी नोट-4 के मुकाबले में नेक्सस-6 को उतारा है। 6 इंच के इस स्मार्टफोन में   बेहतरीन फीचर्स हैं। मोटरोला नेक्सस 6 का फ्रेम एल्यूमीनियम का है।

webdunia
सुपर चार्ज फीचर : महज 15 मिनट की चार्जिंग में फोन 6 घंटे तक काम कर सकता है। 3220 एमएएच की बैटरी फुल चार्जिंग में 24 घंटे लेगी।

बेहतरीन ओडियो : नए ओएस एंड्रॉयड 5.0 से लैस है। बेहतर ऑडियो के लिए इस बार गूगल ने फोन के फ्रंट पैनल में दो स्पीकर दिए हैं। नवंबर से यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कीमत के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा इसमें 13एमपी रियर, 2 एमपी फ्रंट कैमरा।  6 इंच क्वाड्रा एचडी स्क्रीन, 32 और 64 जीबी।
अगले पन्ने पर, कब मिलेगा भारत में...

सूत्रों के मुताबिक दोनों टैबलेट भारत में विश्व में अन्य जगहों के साथ-साथ नवंबर के महीने में उपलब्ध होगा।  
एपल ने भी अपना नया ‘आइफोन 6’ और ‘आईफोन 6 प्लस’ वैश्विक स्तर पर पेश किए जाने के महीने में भारत में पेश किया है। भारत अरबों डॉलर के स्मार्ट का बाजार है और आईडीसी के मुताबिक यह सबसे तेज गति से बढ़ रहा है। भारत में पिछले साल 4.4 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन हैंडसेट बिके।

webdunia
पिछले महीने गूगल ने एंड्रायड वन स्मार्टफोन का पहला सेट पेश किया था। उसकी इस पहल में भारत पहला देश हैं। गूगल ने ये उपकरण तीन स्थानीय कंपनियों स्पाइस, माइक्रोमैक्स और कार्बोन के साथ मिल कर पेश किए हैं। गूगल आने वाले समय में भी अपने कुछ नए उत्पाद सबसे पहले भारत में पेश करने का संकेत दे चुकी है।

गूगल के शीर्ष अधिकारी सुंदर पिचई ने अपने ब्लॉग में कहा कि बगैर निश्चित उद्देश्य के सॉफ्टवेयर तैयार करने के बजाय हम नेक्सस उपकरण बनाने के लिए हार्डवेयर कंपनियों के साथ भागीदारी करते हैं ताकि संभावनाओं का विस्तार हो।

मोटरोला ने एक बयान में कहा कि नेक्सस 6 को इस साल भारत समेत यूरोप, एशिया-प्रशांत और उत्तरी अमेरिका के 28 देशों में पेश किया जाएगा। इधर एचटीसी नेक्सस 9 टैबलेट में 8.9 इंच की स्क्रीन, 8 मेगा पिक्सेल का रीयर और 1.6 मेगा पिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। यह 16 जीबी, 32 जीबी और 32 जीबी एलटीई मॉडल में उपलब्ध होगा जिनकी कीमत 399 डॉलर (करीब 24,500 रुपए) से लेकर 599 डॉलर (करीब 37,000 रुपए) होगी। एचटीसी ने इससे पहले गूगल के साथ 2010 में नेक्सस वन बनाने के लिए काम किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi