Publish Date: Thu, 09 Apr 2015 (14:39 IST)
Updated Date: Thu, 09 Apr 2015 (14:44 IST)
इनफोकस ने नया स्मार्टफोन Infocus M330 लांच किया है। इससे पहले कंपनी ने Infocus M2 4999 रुपए की कीमत में उतारा था। इनफोकस का यह नया हैंडसेट माइक्रोमैक्स यूरेका, श्याओमी रेडमी नोट 2, एसुस जेनफोन2 तथा मोटोरोला मोटो ई को जबरदस्त टक्कर देने वाला है। इसे 9999 रुपए की कीमत में लाया गया है तथा बिक्री 10 अप्रैल से शुरू हो रही है।
Infocus M330 स्मार्टफोन में 5.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ पीछे तथा 8 मेगापिक्सल कैमरा आगे की तरफ दिया गया है। इसके अलावा इसमें सोनी एक्मोर आर. सेंसर, ब्लू ग्लास फिल्टर तथा एफ2.2 अपार्चर स्पीड जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग पर काम करता है।
शानदार बैटरी : इनफोकस के इस स्मार्टफोन में 1.7 गीगाहर्त्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी इंटरनल मेमोरी दिए गए हैं। इससे इसकी प्रोसेसिंग स्पीड जबरदस्त है। कंपनी ने इस 3जी स्मार्टफोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी है।