Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंटेक्स का सस्ता स्मार्ट फोन

Advertiesment
Intex smart phone
इंटेक्स ने अपना नया स्माट फोन एक्वा सेंस 5.0 पेश किया है। 4,690 रुपए कीमत में इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।  
इंटेक्स एक्वा सेंस 5.0 एक डुअल सिम (3G+2G) सपोर्ट डिवाइस है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का क्यूएचडी आईपीएस डिस्प्ले है। 
 
स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Spreadtrum (SC7731) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसमें 512MB का रैम ‍है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
अगले पन्ने पर, इसके फीचर्स भी हैं खास...
 
 

डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है, जबकि सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का।  कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई माइक्रो-यूएसबी जैसे सपोर्ट मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2000एमएएच की बैटरी है।
webdunia

कंपनी के अनुसार बैटरी 10 घंटे का टॉक टाइम और 230 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन ब्लैक, शैंपेन और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा  फोन में 22 भाषाओं के सपोर्ट मौजूद है। Intex Play, Intex Service, Myntra, Newshunt, Quikr और Opera Mini ऐप डिवाइस पर प्रीलोडेड होंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi