Publish Date: Wed, 09 Mar 2016 (17:28 IST)
Updated Date: Wed, 09 Mar 2016 (17:39 IST)
भारत की फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने सस्ता रोटेटिंग कैमरे वाला स्मार्ट फोन लांच किया है। इंटेक्स एक्वा ट्विस्ट नाम के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर रोटेटिंग कैमरा लगा हुआ है। इस कैमरे को सेल्फी में भी उपयोग किया जा सकता है।
फोन के खास फीचर्स : फोन में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले लगा हुआ है। साथ ही 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडियाटेक एमटी 6580 प्रोसेसर लगा हुआ है। फोन में एंड्राइड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन में 2200 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। कंपनी के अनुसार फोन 275 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 18 घंटे तक का टॉकटाइम देती है।
फोन की कीमत : फोन की कीमत 5199 रुपए है। इसके अलावा फोन में मातृभाषा, ओएलएक्स, गोआईबीबो, फ्रीचार्ज, न्यूजहंट, फोलो, ओपेरा मिनी और हाइक मैसेंजर जैसे एप्लीकेशन हैं । फोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स में ग्राहकों को मिलेगा।