Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कार्बन टाइटेनियम कॉम वन, जानें खूबियां...

Advertiesment
Smart phones
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी कार्बन मोबाइल्स ने टाइटेनियम माक वन स्मार्टफोन लॉन्च किया जो गेसचर सुइट सहित कई खूबियों से युक्त है। कंपनी ने यह मोबाइल स्नैपडील डॉट कॉम पर पेश किया।

कंपनी की एक विज्ञप्ति में कार्बन मोबाइल्स के कार्यकारी निदेशक शशिन देवसरे ने कहा, हमने उपभोक्ताओं की जरूरतों के मुताबिक यह फोन डिजाइन किया है जो इस्तेमाल में बेहद आसान है। इस फोन में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ब्लिंक कैप्चर तथा वायस कैप्चर के अलावा ढेरों फोटो मोड हैं।

उन्होंने कहा कि टाइटेनियम माक वन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और बीएसआई सेंसर है जो कम रोशनी में भी बेजोड तस्वीर खींचता है। इसके अलावा, इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगा है। साथ ही इसमें 1.3 गीगाहट्र्ज क्वैड कोर प्रोसेसर और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज की क्षमता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi