Publish Date: Wed, 19 Nov 2014 (17:13 IST)
Updated Date: Wed, 19 Nov 2014 (17:50 IST)
नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने ‘यू’ ब्रांड के तहत नए स्मार्टफोन पेश किए। माइक्रोसॉफ्ट की अनुषंगी यू टेलीवेंचर्स ने उपभोक्ताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक अनुभव प्रदान करने के लिए केनोजेन के साथ साझेदारी की है।
‘यू’ ब्रांड के तहत कंपनी का पहला हैंडसेट बिक्री के लिए अगले महीने पेश किया जाएगा।
माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि यह न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पासा पलटने वाला साबित होगा। यह ब्रांड सीधे उपभोक्ताओं के साथ संपर्क बनाए रखेगा और उन्हें सॉफ्टवेयर अद्यतन में मदद करेगा। (भाषा)