मोबाइल बाजार में माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड नया धमाका करने जा रहा है। उसने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूटोपिया को लॉन्च करने पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 7 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने यू यूटोपिया में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा किया है।
फोन के बारे में कंपनी ने जानकारी दी थी कि यू यूटोपिया स्मार्टफोन में क्वाड-एचडी डिस्प्ले होगा। अगर ऐसा रहा तो यू यूटोपिया माइक्रोमैक्स का क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। जारी टीज़र में कंपनी ने यह भी बताया था कि यू यूटोपिया मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। माइक्रोमैक्स के यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनिक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।
कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा ने ट्वीट में बताया कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लांच किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.2 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा।
फोन में 4 जीबी की दमदार रैम होगी। 1.5गीगाहर्ट्ज ऑक्टॉ-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 810 होगा। कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए भी इस फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप होगा। यह एक 4जी फोन होगा।