Publish Date: Mon, 30 Nov 2015 (18:08 IST)
Updated Date: Mon, 30 Nov 2015 (18:12 IST)
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दो नए उपकरण लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल पेश किए हैं जिनकी कीमत 43,699 रुपए है। ये स्मार्टफोन नए विंडोज 10 ऑपरेटिंग प्रणाली पर आधारित हैं। इस साल जुलाई में माइक्रोसाफ्ट ने कम्प्यूटरों व टैबलेट्स के लिए विंडोज 10 पेश किया था।
कॉर्टाना तथा माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे नए फीचर्स वाले नई ऑपरेटिंग प्रणाली कंपनी द्वारा उन ग्राहकों को वापस लाने का प्रयास है। माइक्रोसाफ्ट इंडिया के चेयरमैन भास्कर प्रमाणिक ने कहा कि विंडोज 10 के साथ हमने पर्सनल कंप्यूटिंग का ऐसा दौर शुरू किया है जो आसान तरीके बातचीत करने में मदद करेगा।
यह मोबाइल फर्स्ट, क्लाउड फर्स्ट वर्ल्ड में अधिक सुरक्षित होगा। लूमिया 950 और लूमिया 950 एक्सएल भारत में पहले लूमिया फोन हैं जिनमें विंडोज 10 पहले से जुड़ा होगा।