Publish Date: Tue, 02 Feb 2016 (16:37 IST)
Updated Date: Tue, 02 Feb 2016 (17:43 IST)
मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने अपने मोटो सीरीज का विस्तार करते हुए भारतीय बाजार में स्क्रीन नहीं टूटने वाला (शैटरप्रूफ) स्मार्टफोन मोटो एक्स फोर्स पेश किया। इसकी कीमत 49999 रुपए है।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि उच्च प्रतिरोधक क्षमता के 5.4 इंच क्वॉड एचडी एमोल्ड डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन का स्क्रीन कभी नहीं टूटता है। कंपनी ने दावा किया ऐसी क्षमता वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
उसने कहा कि दो गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन810 प्रोसेसर और एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 आधारित इस फोन को 32 जीबी और 64 जीबी रॉम वाले दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें तीन जीबी रैम, 21 मेगापिक्सल (एमपी) रियर और पांच एमपी फ्रंट कैमरा है। इसके एक्सटर्नल स्टोरज को एसडी कार्ड के जरिए दो टेराबाइट तक बढ़ाया जा सकता है। इनमें 3760 एमएएच की बैटरी है।