Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए कितना दमदार है OnePlus 10 Pro 5G, कीमत और फीचर्स

हमें फॉलो करें जानिए कितना दमदार है OnePlus 10 Pro 5G, कीमत और फीचर्स
, शनिवार, 2 अप्रैल 2022 (17:18 IST)
OnePlus ने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro 5G को लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन Hasselblad ब्रांडिंग, स्नैपड्रैगन चिपसेट, फास्ट चार्जर और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ आता है। नए OnePlus 10 Pro को 66,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने भारत में OnePlus Bullets Wireless Z2 वायरलेस ईयरफोन को भी लॉन्च किया है। ईयरफोन की कीमत 1,999 रुपए है।
 
कितनी है कीमत : OnePlus 10 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 66,999 रुपए है, वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वर्जन के लिए 71,999 रुपए खर्च करना होगा।
 
OnePlus 10 Pro भारत में Snapdragon 8 Gen 1 chipset पेश करने वाला वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है। यह Android 12 और ColorOS 12 पर बेस्ड है। 12GB LPDDR5 रैम के साथ, OnePlus 10 Pro एक 5G- इनेबल्ड स्मार्टफोन है।

OnePlus 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। OnePlus 10 Pro में ग्लास बैक है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- Volcanic black and Emerald Forest में आएगा। ब्लैक वर्जन में मैट फ्रॉस्टेड फिनिश है जबकि ग्रीन वर्जन में एंटी-ग्लेयर फिनिश है।
 
कितना दमदार है कैमरा : फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48MP का मेन Sony लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 8MP का मैक्रो शूटर शामिल है। 10 प्रो में 32MP का सेल्फी कैमरा है। वनप्लस 10 प्रो हैसलब्लैड ब्रांडिंग के साथ भी आता है। OnePlus 10 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है। फोन में एक पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा है।
 
OnePlus Bullets Wireless Z2 के फीचर्स 
OnePlus Bullets Wireless Z2 को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। ये वायरलेस इयरफ़ोन-नेकबैंड-स्टाइल, OnePlus Bullets का फॉलोअप है। Z2 में फास्टर चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है। इसे बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ लॉन्च किया गया है। इस इयरफोन में केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 20 घंटे तक म्यूजिक एन्जॉय किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

69,900 रुपए की शुरुआती कीमत में लांच हुआ Hero Destini 125 XTEC, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स