Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Redmi Note 12 Pro 5G : 200MP का कैमरा, 15 मिनट में फुल चार्ज, 5 जनवरी को होगा लॉन्च

हमें फॉलो करें Redmi Note 12 Pro 5G : 200MP का कैमरा, 15 मिनट में फुल चार्ज, 5 जनवरी को होगा लॉन्च
, सोमवार, 2 जनवरी 2023 (17:56 IST)
Redmi Note 12 Pro 5G : Xiaomi अब जनवरी में बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी Redmi Note 12 सीरीज को जल्द लॉन्च करने वाली है। खबरों के अनुसार कंपनी इस लाइनअप में Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro Plus 5G को लॉन्च करेगी। कई स्मार्टफोन्स के फीचर्स भी लीक हुए हैं। 
webdunia
खबरों के अनुसार Redmi Note 12 Pro 5G को 5 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Note 12 Pro Plus 5G लाइनअप का सबसे टॉप वेरिएंट होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस सीरीज के चर्चित स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 5G की कैमरा डिटेल्स पोस्ट के द्वारा दी है। redmi note 12 5g में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। 
webdunia
Redmi Note 12 Pro 5G में भी IMX766 सेंसर वाला कैमरा देने जा रही है। कंपनी इस सीरीज में 200 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा देने जा रही है।

सीरीज में खास बात 200MP का कैमरा है। इसके अलावा भी फोन कई आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आएगा, ऐसा कहा गया है। Xiaomi ने फोन के लिए अपनी भारतीय वेबसाइट पर एक स्पेशल लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है।

खबरों के मुताबिक इसमें दमदार बैटरी दी जा सकती है। लीक हुए फीचर के मुताबिक इसकी बैटरी 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में, 30 को श्रीनगर में ध्वजारोहण करेंगे राहुल