Publish Date: Mon, 06 Mar 2017 (22:04 IST)
Updated Date: Mon, 06 Mar 2017 (22:08 IST)
सैमसंग ने गैलेक्सी ए सीरिज में दो हैंडसेट गैलेक्सी ए7 तथा गैलेक्सी ए5 पेश किए। सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम वारसी ने कहा कि कंपनी ने गैलेक्सी ए सीरिज 2017 को जेनरेशन वाई या मिलेनियल्स को लक्ष्य बनाकर पेश किया गया है।
गैलेक्सी ए 7 में 5.7 इंच का डिस्प्ले, 3600 एमएएच की बैटरी है और इसकी कीमत 33,490 रपए है, वहीं गैलेक्सी ए5 में 5.2 इंच का डिस्प्ले, 3000 एमएएच की बैटरी व कीमत 28,990 रुपए है। वारसी ने कहा कि कंपनी ने बीते दो साल में घरेलू स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत किया है।
देश के स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग की हिस्सेदारी 2015 में 41 प्रतिशत थी जो 2016 में 46.3 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों व मांग को ध्यान में रखते हुए उत्पाद बना रही है और इसके तहत वह मेक इन इंडिया पर ध्यान दे रही है।