Publish Date: Wed, 03 Jun 2015 (10:49 IST)
Updated Date: Wed, 03 Jun 2015 (10:54 IST)
टॉप स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने अब एक ऐसा फोन बाजार में बिक्री के लिए उतारा है जिसे उसने फरवरी माह में पेश किया था। सैमसंग ने इस फोन को बिना किसी विज्ञापन एकदम चुपचाप उतारा है।
पहले इस फोन को मार्च के महीने में उतारा जाना था लेकिन किसी वजह से यह संभव नहीं हो सका। सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम 4G नामक इस फोन की कीमत 9999 रुपए बताई जा रही है। सबसे खास बात यह है कि फोन के साथ में तीन ऑफर एकदम मुफ्त दिए जा रहे हैं।
अगले पन्ने पर, ये मिलेंगे ये बेहतरीन ऑफर्स...
पहले ऑफर में 3GB का एयरटेल इंटरनेट कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध करवाया गया है। दूसरा तीन महीने का हंगामा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है और तीसरा ऑफर तीन महीने का व्यूक्लिप प्राइम सब्सक्रिप्शन है। अभी तक यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं दिखाया जा रहा है। में गैलेक्सी कोर प्राइम 4G के साथ में सैमसंग के दो और 4G फोन गैलेक्सी ग्रांड प्राइम 4G और गैलेक्सी जे1 4G हैं।
सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम 4G के खास फीचर्स-
- डिस्प्ले 4.5 इंच WVGA विद 480x800 पिक्सल
- प्रोसेसर 1.2 GHz क्वाडकोर RAM 1GB
- स्टोरेज 8GB कैमरा 5MP रियर और 2MP फ्रंट
- बैटरी 2 हजार एमएएच
- कनेक्टिविटी 3G,GPRS/EDGE,Wi-Fi,Micro USB, NFC