Publish Date: Thu, 09 Oct 2014 (17:34 IST)
Updated Date: Thu, 09 Oct 2014 (17:43 IST)
वीडियोकान समूह की कंपनी वीडियोकॉन मोबाइल फोन्स ने नया फोन इन्फिनम जेड40 पेश किया जो सेल्फी पसंद (अपनी फोटो खीचने में रुचि रखने वाले) के लिए विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बेहतरीन कैमरों वाल स्मार्टफोन है।
अगले पन्ने पर, क्या फोन के फीचर्स...
कंपनी के मुताबिक सेल्फी का प्रचलन बढ़ रहा है और लोग अब इस तरह के फोन पंसद कर रहे हैं, जिनमें बेहतरीन कैमरा हो। उपभोक्ताओं की इसी मांग को पूरा करने के लिए हमने इन्फिनम जेड 40 पेश किया है। कंपनी ने बताया कि इसमें किटकैट 4.4 ओएस लगा है। इमसें 1.3 गीगाहर्ट्स का क्वार्डकोर प्रोसेसर है, जो 512एमबी रैम और 4जीबी रोम पर चलता है। इसमें 3.2 मेगा पिक्सल फ्रंट और 5 मेगापिक्सल पीछे का कैमरा है और इसकी स्क्रीन 4 इंच है।