Publish Date: Wed, 05 Apr 2017 (23:42 IST)
Updated Date: Thu, 06 Apr 2017 (00:08 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें वर्ष के अवसर पर अपने नवीनतम स्मार्टफोन वीवो वी5 प्लस का लिमिटेड एडिशन पेश करने की घोषणा की है। आईपीएल कार्यक्रम में अभिनेत्री सोहा अली खान ने इस फोन को लांच किया। काले रंग के इस स्मार्टफोन के बैक में वीवोआईपीएल लिखा हुआ है।
वीवो आईपीएल 2017 ट्वेंटी- 20 टूर्नामेंट की टाइटल स्पांसर है और तब से हुए इस जुड़ाव से दोनों ही ब्रांडों को फायदा हुआ है। फीचर्स की बात करें तो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर सीपीयू प्रोसेसर एवं एंड्राइड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी रॉम है। इसकी बैटरी 3055 एमएएच है। इसमें 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। यह फोन सिर्फ ऑनलाइन मार्केट प्लेस फ्लिपकार्ट पर 10 अप्रैल से उपलब्ध होगा।