Publish Date: Fri, 27 Mar 2015 (12:37 IST)
Updated Date: Fri, 27 Mar 2015 (12:39 IST)
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी श्याओमी अपना नया स्मार्ट फोन लांच करने जा रही है। चीन में होने वाले इस इवेंट में कंपनी स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी जो एप्पल आईवॉच को टक्कर देगी।
इसके अलावा, श्याओमी का बहुचर्चित फरारी स्मार्टफोन लॉन्च होगा। अगर इसके फीचर की बात करें तो फरारी स्मार्टफोन में 4.9 इंच की स्क्रीन के साथ फुलएचडी रेजोल्यूशन (1920X1080 पिक्सल) मिलेगा।
यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। 1.6 GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 450GPU एड्रिनो ग्राफिक्स कार्ड इस फोन को मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी अच्छा विकल्प बनाएगा।
श्याओमी का ये फोन मिड रेंज होगा। इसमें एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.0.2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया होगा। इस फोन की कीमत करीब 6999 रुपए हो सकती है।