Publish Date: Wed, 28 Sep 2016 (17:06 IST)
Updated Date: Wed, 28 Sep 2016 (17:08 IST)
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियोमी रेडमी नोट 3 बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के मुताबिक 6 महीने में इस फोन की 23 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं।
इस नए रिकॉर्ड को सेलीब्रेट करने के लिए कंपनी ग्राहकों के लिए एक नई प्रतियोगिता लेकर सामने आई है। ये एक गेमिंग कॉन्टेस्ट है जिसमें यूजर्स को मुफ्त रेडमी नोट 3 जीतने का मौका मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने इस प्रतियोगिता के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं।
अगले पन्ने पर, मुफ्त फोन पाने के लिए करना होगा यह काम
क्या करना होगा मुफ्त फोन पाने के लिए : इसके लिए यूजर्स को शाओमी की वेबसाइट mi.com पर जाना होगा।
महज 7 सेकेंड में स्टेटमेंट टाइप करना होगा। एक दिन में 2 बार गेम खेलना होगा और स्कोर फेसबुक पर अपलोड करना होगा।
इसमें लकी यूजर्स को डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा। सोमवार से शुरू हुआ ये कान्टेस्ट 29 सितंबर तक जारी रहेगा।
शियोमी के मुताबिक, कंपनी हर 7 सेकंड में एक फोन बेच रही है। इसके साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि ये फोन भारत में ऑनलाइन सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है।