Mobile News %e0%a4%85%e0%a4%ac %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%9c%e0%a5%80 %e0%a4%ab%e0%a5%8b%e0%a4%a8 107091800050_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब आया जी-फोन

गूगल अब सेल्युलर फोन लाने की तैयारी में !!

Advertiesment
जी-फोन आई फोन्स और मोबाइल फोन्स
webdunia
PRPR
आई फोन्स और मोबाइल फोन्स अब पुरानी बात हो चुकी है। अब जमाना है नए गूगल फोन का...। जी हाँ, अब जल्द ही आपके सामने गूगल अपने अपने नए कॉंन्सेप्ट ‘जी-फोन’ यानी गूगल फोन लेकर आ रहा है। खबर है कि एचटीसी के सहयोग से गूगल अब मोबाइल उद्योग में भी धमाल मचाने की तैयारी में है और इसके लिए गूगल ने अपनी प्रारंभिक तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं।

जरा सोचिए, अगर गूगल अपने फोन बाजार में उतारेगा तो उसमें क्या-क्या सुविधाएँ होंगी? ‘जी-टॉक’, ‘जी-मेल’, ‘गूगल मैप’,‘गूगल सर्च’ और ‘यू-ट्यूब’... यानी गूगल की सारी सेवाएँ होंगी उसके फोन में। इतना ही नहीं, इतनी सारी अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण गूगल अपने फोन की कई रेंज बाजार में उतारने की तैयारी में है। गूगल के इस फोन की सुगबुगाहट से पूरे आईटी बाजार में चर्चा गरम है।

जरा सोचिए, अगर गूगल अपने फोन बाजार में उतारेगा तो उसमें क्या-क्या सुविधाएँ होंगी? ‘जी-टॉक’, ‘जी-मेल’, ‘गूगल मैप’,‘गूगल सर्च’ और ‘यू-ट्यूब’... यानी गूगल की सारी सेवाएँ होंगी उसके फोन में।
webdunia
‘जी-फोन’ के फीचर - आधुनिकतम विशेषताओं से परिपूर्ण गूगल फोन की इस श्रृंखला की विशेषताएँ भी हाई-टैक हैं। इसके विशिष्ट ले-आउट में वाइ-फाइ तकनीकी द्वारा नेट सर्फ करने की भी विशेष सुविधा है। वहीं दूसरी ओर इसमें फोटो और वीडियो स्टोरेज की व्यापक मेमोरी और कैमरे को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

यह भी माना जा रहा है कि इस गूगल फोन में 3जी तकनीक द्वारा अब तक के सबसे तेज नेटवर्क व डाउनलोडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इसमें जगह की पहचान के लिए विशेष रूप से ग्लोबल पोजिशनिंग सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इस फोन की एक खास बात यह भी है कि इसमें उपभोक्ताओं को ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर और जावा ऐप्लीकेशन्स की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही तुरंत मल्टीमीडिया फाइल्स की विशेष सुविधा भी होगी। वहीं जी-फोन का वेब ब्राउजर आई-फोन्स और सिंबियन फोन्स की तर्ज पर होगा।

कैसा होगा जी-फोन का ले-आउट?
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गूगल अपने फोन्स के ले-आउट में भी काफी नए प्रयोग कर रहा है। गूगल के प्रोटोटाइप जी-फोन्स को लेकर ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी दो श्रृंखलाओं में पहला फोन नोकिया की तर्ज पर बना की-बोर्ड स्लाइडर होगा, जबकि दूसरा फोन ब्लैकबैरी की तर्ज पर स्मार्ट स्लिम बनावट वाला हो सकता है।

बेहद स्लिम और आधुनिक बनावट को ध्यान में रखकर बनाए गए इन जी-फोन्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के इस्तेमाल को भी आसान बनाने की कोशिश है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi