Publish Date: Fri, 26 Aug 2011 (12:38 IST)Updated Date: Fri, 26 Aug 2011 (12:38 IST)
FILE
फेसबुक, एप्स, ईमेल और मेप्स के दीवानों के लिए नोकिया का ये नया फोन एकदम परफेक्ट चाइस है। इस ड्यूल सिम टचस्क्रीन फोन ने आते ही कीमत और लुक के दम पर मार्केट में अपनी जगह बना ली है। दिखने में बेहद खूबसूरत ये फोन सर्विस में भी उतना ही दमदार है।
देखते हैं क्या खास और नया है नोकिया C 2-03 में। यूथ के लिए ये एक परफेक्ट फोन है, क्योंकि ये लुक में बेहद स्टाइलिश और एप्स से भरपूर है। खास बात यह कि इसकी कम कीमत ही इस खूबसूरत फोन की यूएसपी है।