Mobile News %e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%a8%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%8863 %e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a 108111500042_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोकिया का नया ई63 लांच

Advertiesment
नोकिया
PRPR
नोकिया ई71 की शानदार सफलता के बाद अब नोकिया ने अपनी ई सीरीज की रेंज में एक और नाम बढ़ा दिया है, नोकिया ई63।

नोकिया का यह नया फोन आपकी व्यक्तिगत तथा व्यवसाय संबंधि सारी जरुरतों में आपकी मदद करने के लिए बनाया गया है।

इस फोन में आप एक 'की' को प्रेस करते ही अपने व्यवसाय से संबंधित जानकारियों जैसे ई-मेल, डाटा आदि के अलावा अपने दोस्तों, पर्सनल ई-मेल आदि की जानकारी भी रख पाएँगे।

नोकिया ई63 में ओवीआई नामक सेवा के माध्यम से आप कंप्यूटर पर रखी अपनी फाइलों को भी प्राप्त कर सकते हैं।इसके साथ ही आप 1जीबी की ऑनलाइन फाइल स्टोरेज की मुफ्त सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।

यह फोन दो रंगों में उपलब्ध है। इस फोन में मल्टीमीडियो फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है। इस पर आप इमेज और वीडियो दोनों रिकॉर्ड कर सकते हैं साथ ही म्युजिक सुनने और डाउनलोड करने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है।

नोकिया का यह फोन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इसकी कीमत लगभग 199 यूरो है जिसमें टैक्स शामिल नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi