साथ ही इसमें आप एक हजार से भी अधिक गानों को स्टोर भी कर सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत *250 डॉलर व 300 डॉलर है। इन सभी रेंजों में सबसे अधिक बिकने वाला मोबाइल सेट है। इसके साथ ही मोटो के चार डब्ल्यू सीरीज फोन - डब्ल्यू 160, डब्ल्यू 180, डब्ल्यू 213 व डब्ल्यू 377 भी लाजवाब हैं, जिसमें एफएम रेडियो के साथ हैडफोन्स भी उपलब्ध हैं। वहीं बाकी के छः हैंडसेट्स क्रिस्टल टॉक टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, जो वातावरण की ध्वनि के हिसाब से खुद को अपने आप सेट कर लेते हैं।
दूसरी ओर मोटो यू9 का हल्के वजन का हैंडसेट भी इस रेंज का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। इसमें वायरलेस व ब्लूटूथ तकनीकी, 8x का 2मेगापिक्सेल कैमरा और बहुसंदेश सुविधा भी उपलब्ध है।
यह कीमत परिवर्तनशील है। समय और स्थान के अनुसार इसमें परिवर्तन हो सकता है।