Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मां के लिए कविता : जब वो आंचल में छुपाती है...

Advertiesment
mothers day poem
हर
हर दर्द की दवा होती है
जब कोई नहीं होता
तब हमदर्द होती है।
 
मेरी नींदों में स्वप्न की तरह
मेरी खुशियों में दुआओं की तरह
चिंता, चिता नहीं बनती
जब वो पास होती है।
 
कुंभकार है वह कोई
आकार दिया मुझे 
ठंडक रहती है कलेजे में
जब वो आंचल में छुपाती है।
 
थककर आती हूं जब मैं
मुस्कान से जोश भर जाती है
आनंदित कर जाती है
जब वो ममता झलकाती है।
 
संवारती है बिखरे तिनकों को
संभालती है जज़्बातों को
दुनिया की इस तपिश में
जब वो शीतल झोंका देती है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां, तुम ईश्वर की बनाई सर्वश्रेष्ठ कृति हो...