Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मदर्स डे पर कविता :उनसे पूछो जिनकी मां नहीं होती...

Advertiesment
हमें फॉलो करें मदर्स डे पर कविता :उनसे पूछो जिनकी मां नहीं होती...
-प्रियंका कौशल
 
जिंदगी कितनी कांटों से भरी होती है,
उनसे पूछो जिनकी मां नहीं होती है।
 
कैसे चलते होंगे वे गैरों की अंगुलियां थामकर,
जिंदगी जिनकी दूसरों की रहनुमा होती है।
 
खुद गीले में सो, हमें सूखे में सुलाने वाली,
वह मां तो खुद ईश्वर का रूप होती है।
 
वह अनमोल खजाना है स्नेह का,
वह हीरा है, सोना है, मोती है।
 
लेकिन दुनिया में सबसे बदनसीब है वो,
जिनके सर मां के आंचल की छांव नहीं होती है।
 
जिंदगी का फलसफा क्या है दोस्तों,
उनसे पूछो जिनकी मां नहीं होती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fitness Tips : क्या झाडू-पोंछा है कमर का बेहतर व्यायाम? जानिए expert advice