Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिमला : भारत की गर्मियों की राजधानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शिमला भारत गर्मियों राजधानी
ND
- नेहमित्त

अँग्रेजों के शासन के समय शिमला को भारत की गर्मियों की राजधानी माना जाता थाशिमला अब हिमाचलप्रदेश की राजधानी है। भारत-पाकिस्तान के इतिहास में परिवर्तन शिमला में ही हुआ था जब शिमला समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए थे।

प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण शिमला की पहचान चित्रकला में भी है। वास्तुकला में निपुण यहाँ के निवासियों ने कई सुंदर भवन बनाए हैं। सेब यहाँ के सर्वश्रेष्ठ फलों में से एक है। अप्रैल तथा अगस्त के महीने पर्यटन के लिए यहाँ सबसे उपयुक्त रहते हैं

शिमला में आप कई स्थानों पर घूम सकते हैं। हिमाचल स्टेट म्यूजियम 2.5 किमी पश्चिम दिशा में स्कैंडल पॉइंट पर स्थित है। इस म्यूजियम में प्राचीन ऐतिहासिक मूर्ति, चित्रकला, प्राचीन सिक्के, फोटो तथा अन्य वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं।
  अँग्रेजों के शासन के समय शिमला को भारत की गर्मियों की राजधानी माना जाता था। शिमला अब हिमाचलप्रदेश की राजधानी है। भारत-पाकिस्तान के इतिहास में परिवर्तन शिमला में ही हुआ था जब शिमला समझौते पर दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए थे।      


शिमला में कई मनोरम स्थल हैं, जैसे क्राइस्ट चर्च, न्यू ट्‍यूडर लाइब्रेरी तथा सबसे प्रसिद्ध थिएटर गेईटी जो कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का केन्द्र रह चुका है।

समर हिल शिमला में एक सुंदर प्राकृतिक स्थल है। अगर आप पिकनिक चाहें तो प्रोस्पेक्ट हिल, पोटर हिल, अन्नाडेल जैसी जगहें सर्वश्रेष्ठ हैं।

शिमला के प्राकृतिक सौन्दर्य की गोद में स्थित है पुष्प वाटिका मशोबरा। सिलाडिस में कई तरह के प्रसिद्ध रिसोर्ट, रहने के लिए विला तथा पिकनिक स्पॉट हैं। यहाँ पर देवी दुर्गा की प्रसिद्ध मूर्ति विराजमान है। इस जगह पर अप्रैल एवं मई में मेला लगता है।

विश्व का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान चेईल में स्थित है। इसकी ऊँचाई 2250 मीटर है। यह हाईकर्स पैराडाइस है। पर्यटकों के बीच, पैलेस होटल बहुत प्रसिद्ध है। यह होटल हिमाचल टूरिज्म के नियंत्रण में है। इन्डो टिबटन शिल्पकला आप भीमाकाली मन्दिर में देख सकते हैं जहाँ पर देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है।

अगर आप कुछ खरीदना चाहते हैं और सही जगह की तलाश कर रहे हैं तो अपने कदम यहाँ के प्रसिद्ध मॉल में रखें जो पर्यटकों में बहुत ही प्रसिद्ध है। शिमला में बनाई गई विशेष वस्तुएँ जो पर्यटकों को बहुत लुभाती हैं जैसे लकड़ी से बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, दुशाला, गहने, फल, खानपान की वस्तुएँ, सभी यहाँ पर मिलता है।

मॉल में भी कई तरह के व्यंजन उपलब्ध हैं जैसे पंजाबी, दक्षिण भारत के व्यंजन, चाइनीस तथा कॉन्टीनेंटल खाना जो उचित मूल्य पर मिलता है।

अगर आपको ट्रेकिंग के लिए जाना है तो ऐसे कई मार्ग हैं जिसे अपना सकते हैं।

कुल्लू जाना है तो आप जल्लोरी पास से गुजर सकते हैं। शिमला से अगर आप कुल्लू जाना चाहते हैं तो बाशोलो पास का मार्ग अपना सकते हैं। शिमला से शेहरू सन्गला का रूट है- सराहन से लेकर संगला तक। शिमला से लेकर शैलीपीक तक, शिमला से लेकर चेईल तक, शिमला से लेकर ताट्टापारी तक।

फिशिंग जहाँ जून से जुलाई का मौसम सबसे अच्छा होता हैं, 110 किमी की दूरी पर है शिमला से। आपको ब्राआन ट्राउट तथा रेनबोउ ट्राउट, पब्बर नदी में मिल सकती हैं। चिर्गाउन में ट्राउट हेचिरी है।

सफर के दौरान आप बस, ट्रेन या फिर हवाई जहाज से जा सकते हैं।

बस : 4 तरह की बस हैं जिनसे आप सफर कर सकते हैं, वे हैं वॉल्वो बस, डीलक्स बस, हाई टेक बस तथा साधारण बस। एचआरटीसी बसों का संचालन करता है

आपको शिमला का भ्रमण करना है तो आप बस से जा सकते हैं।
रवानगी समय रुप
शिमला - कुफरी - फागु - चीनी बंगलो - नालडेहरा 11 बजे प्रात: 190 रुप
शिमला - फागु - माटियाना - नारकनडा - शिमला 10 बजे प्रात: 245 रुपए
शिमला - कुर्फी - चेईल - केईरीघाट - शिमला 10 बजे प्रात: 220 रुपए
शिमला - नालडेहरा -टातता पानी - शिमला 10 बजे प्रात: 220 रुपए
शिमला- कुर्फी - फागु - चीनी बंगलो - शिमला 11 बजे प्रात: 160 रुप

हवाई जहाज यात्रा - शिमला का हवाई अड्डा 23 किमी जुबरहाट्टी पर स्थित है जो कि चंडीगढ़, कुल्लू तथा दिल्ली से जुडा हुआ है। हर दिन हवाई जहाज की उड़ान दिल्ली तथा कुल्लू से मिलती है। मंगलवार से लेकर गुरुवार तक जगसोन उड़ान है। दिल्ली - शिमला - कुल्लू - गगग्ल तथा वापस आते हैं। अर्चना तथा के.सी.वी. दिल्ली तथा शिमला के बीच उड़ान भरते हैं।

सोमवार, बुधवार, शुक्रवार के दिन ये उड़ते हैं। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा-कालका-दिल्ली मेल शिमला तक जाती है। सफर में 4.45 घंटे का समय लगता है। यह बारोग में थोडी देर के लिए रुकती है। इसमें मनोरंजन की सुविधा है। कीवरसीबल कुशंड चेयर हैं तथा माइक्रोफोन से आप वहाँ के गार्ड से बात कर सकते हैं।

शिवालिक टूरिस्ट कोच में 6 व्यक्ति बैठ सकते हैं। इसमें किचनवेर, फ्रिज तथा किचन की सेवाएँ उपलब्ध हैं। यात्रियों के लिए आरामदायक बिस्तर जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi