Publish Date: Wed, 28 Nov 2018 (18:37 IST)
Updated Date: Wed, 28 Nov 2018 (18:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार को 230 सीटों के लिए मतदान हुआ। दूसरी ओर राजधानी भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ अकील के समर्थकों ने भाजपा नेता की पिटाई कर दी साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी की।
बताया जाता है कि आरिफ नगर इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ अकील के समर्थकों ने भाजपा नेता पंकज चौकसे की पिटाई कर दी। पुलिस ने जब पंकज को बचाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों के साथ भी उन लोगों ने झूमाझटकी की।
इस घटना के विरोध में भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भोपाल उत्तर से भाजपा उम्मीदवार फातिमा सिद्दीकी कार्यकर्ताओं के साथ गौतम नगर थाने पर धरने पर बैठ गए। धरने दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में डीआईजी बंगले के पास चक्काजाम भी किया।
About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें