khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Exit Poll : मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला, त्रिशंकु विधानसभा के आसार

Advertiesment
Exit Poll
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। 15 साल बाद राज्य में भाजपा के स्थान पर कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना है। हालांकि जिस तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे त्रिशंकु विधानसभा की आशंका भी जताई जा रही है।
 
 
इंडिया टुडे, एक्सिस माय इंडिया पोल के मुताबिक मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 104 से 122 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 102 से 120 सीटें हासिल कर सकती है। अन्य दलों के खाते में 4 से 11 सीटें मिल सकती हैं। 
webdunia
टाइम्स नाऊ सीएनएक्स के मुताबिक राज्य में भाजपा को 126, कांग्रेस को 89 और अन्य के खाते में 9 सीटें जा सकती हैं। इंडिया न्यूज-नेता के मुताबिक भाजपा को 106, कांग्रेस को 112 एवं 12 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। न्यूज नेशन पोल के मुताबिक भाजपा 110, कांग्रेस 107 एवं अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि 2013 में भाजपा को 165 सीटें मिली थीं जबकि कांग्रेस को 58 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। 230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 116 सीटों की जरूरत है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वेबदुनिया विश्लेषण : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बना सकती है सरकार