Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 80 टिकट तय, कई नए चेहरों पर भी लगी मोहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh

विशेष प्रतिनिधि

, बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (20:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची बनकर तैयार हो गई है। पहली सूची के करीब 80 नामों पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी मोहर लगा दी है।
 
दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मंथन हुआ। बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि बैठक में 80 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। 
 
दीपक बावरिया के अनुसार पहली सूची में पार्टी के 50 फीसदी वर्तमान विधायकों को हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति ने पहली सूची में कुछ नए युवा चेहरों के नामों पर भी अपनी मंजूरी दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

88 साल के गौर ने 11वीं बार विधायक बनने के लिए की दावेदारी, बहू का नाम भी किया आगे