khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्‍दू रीति-रिवाजों से होगी राहुल गांधी के मेगा रोड शो की शुरुआत

Advertiesment
Rahul Gandhi
भोपाल। पिछले दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटे राहुल गांधी भोपाल में अपना पहला रोड शो करने जा रहे हैं। राहुल के रोड शो के जरिए पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी शंखनाद करने जा रही है। राहुल गांधी के मेगा रोड शो में पार्टी के हिन्दुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ने की एक झलक देखने को मिलेगी।


यहां स्वागत के लिए पूरे शहर में लगे होर्डिंग में राहुल को शिवभक्त बताया गया है। राहुल गांधी के मेगा रोड शो की शुरुआत भी हिन्दू धर्म के अनुसार पंडितों की विशेष पूजा-अर्चना से होगी। लालघाटी पर बनाए गए विशेष मंच पर जब राहुल पहुंचेंगे तो 11 पंडित स्वस्ति वाचन के साथ शंख बजाकर राहुल के रोड शो की शुरुआत करेंगे।
webdunia

इस मौके पर 11 कन्याएं राहुल गांधी का तिलक करेंगी। राहुल के रोड शो के जरिए पार्टी एक बार फिर हिन्दुत्व के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ने का संदेश देने की कोशिश में है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी का मेगा शो, 'वक्त है बदलाव का' नारे के साथ मध्यप्रदेश में करेंगे चुनावी शंखनाद