khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में निवाड़ी बनेगा 52वां जिला, शिवराज ने पूरा किया 5 साल पहले किया वादा

Advertiesment
Shivraj
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले शिवराज सरकार लगातार लोगों को सौगात देते जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई ऐसे प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जिसका इंतजार लंबे समय से था। शिवराज कैबिनेट ने टीकमगढ़ जिले के निवाड़ी को अलग जिला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
 
नया जिला निवाड़ी 1 अक्टूबर से अस्तित्व में आ जाएगा। नए जिले में 3 तहसीलें शामिल होंगी। निवाड़ी को जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2013 के विधानसभा सभा चुनाव के समय की थी। नया जिला बनने की घोषणा होने के बाद निवाड़ी में जश्न का माहौल  है।
 
भोपाल-इंदौर के बीच बनेगा सिक्स लेन हाईवे : चुनाव से ठीक पहले सरकार ने लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। कैबिनेट की बैठक में भोपाल-इंदौर के बीच सिक्स लेन बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई, वहीं पिछड़े वर्ग के वोटबैंक को साधने के लिए कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ब्लॉक स्तर पर हॉस्टल खोले जाने का भी फैसला हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, नेताजी की हत्या में स्टालिन की भूमिका थी