Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेलानिया ट्रंप के साथ स्कूल नहीं जाएंगे केजरीवाल और सिसोदिया

हमें फॉलो करें मेलानिया ट्रंप के साथ स्कूल नहीं जाएंगे केजरीवाल और सिसोदिया
, शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (14:43 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 25 फरवरी को अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनके साथ आने के इच्छुक नहीं हैं।
 
इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि मूल कार्यक्रम के तहत केजरीवाल और सिसोदिया दोनों मेलानिया के स्कूल दौरे के दौरान उनके साथ रहने वाले थे।
 
सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल और सिसोदिया को अमेरिकी प्रथम महिला को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा शुरू किए गए 'हैप्पीनेस' पाठ्यक्रम से उन्हें अवगत कराना था। बताया जा रहा है कि दोनों का नाम हटा दिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 36 घंटे से भी कम समय की अपनी भारत यात्रा के लिए पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर एवं उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 फरवरी की दोपहर को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद से यह प्रतिनिधिमंडल आगरा जाएगा और फिर अपनी यात्रा के अहम पड़ाव के तहत राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाषण दे रहीं सुप्रिया सुले को आया गुस्सा, कार्यकर्ताओं को लगाई फटकार