Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप की आगरा यात्रा : सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे बंद हो जाएंगे ताज के टिकट काउंटर

Advertiesment
Taj Mahal
आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को आगरा आने से कुछ घंटों पहले सुरक्षा कारणों से ताजमहल में सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। आगरा के डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि ट्रंप शाम सवा 5 बजे ताजमहल परिसर पहुंचेंगे और करीब 1 घंटा यहां रुकेंगे।
उन्होंने कहा कि लोग सुबह ताजमहल देख सकते हैं लेकिन टिकट पूर्वाह्न 11.30 बजे तक ही जारी किए जाएंगे और इसके बाद परिसर को राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के मद्देनजर खाली करा दिया जाएगा।
 
इस बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्राधिकारियों ने ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां और उसकी पत्नी मुमता जमहल की कब्रों को मिट्टी के लेप से चमकाया है। ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए ताजमहल को सजाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

36 घंटे भारत में रहेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जानिए कहां कौन से कार्यक्रम में होंगे शामिल