Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

guru nanak quotes: गुरु नानक देव के 10 अमूल्य विचार, बदल देंगे आपके जीने का नजरिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Motivational Quotes By Guru Nanak Dev
Guru Nanak Dev : इस वर्ष 27 नवंबर 2023 को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती है। आइए यहां जानते हैं गुरु नानक देव के 10 अमूल्य  विचार, जो आपको जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का संदेश देंगे तथा सही रास्ता बताएंगे।

यहां जानिए अनमोल विचार हिन्दी में- 
 
1. गुरु नानक देव जी के अनुसार भगवान एक है और वह हर जगह पर मौजूद है।
 
2. सभी मनुष्यों को एक-दूसरे को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। जब मन में पाप से अपवित्र हो जाए तब ईश्वर का नाम लेने रहने से वह निर्मल हो जाता है।
 
3. गुरु नानक देव जी कहते थे कि हमें हमेशा लोभ का त्याग करना चाहिए और मेहनत से अपना धन कमाकर जीवन जीना चाहिए।
 
4. हमेशा तनाव मुक्त रहकर हमें अपने कर्म को निरंतर करते रहना चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए।
 
5. धन को कभी भी अपने ह्रदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे। 
 
6. हमें जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिेए।
 
7. गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
 
8. गुरु नानक देव जी ने 'इक ओंकार का नारा' दिया था। वे कहते थे कि सबका पिता एक है इसलिए सभी लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए।
 
9. हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र सेवाभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अत: मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।
 
10. गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: कैसा गुजरेगा आज आपका दिन, जानें ग्रहों की बदलती चाल से | 27 November 2023