Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अन्ना को विश्वास, अरविन्द अच्छा काम करेगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अन्ना को विश्वास, अरविन्द अच्छा काम करेगा
रालेगण सिद्धि , शनिवार, 28 दिसंबर 2013 (13:12 IST)
FILE
रालेगण सिद्धि। गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने शनिवार को विश्वास जताया है कि मुख्‍यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल अच्छा काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जनलोकपाल बिल के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में चलाए गए आंदोलन की लहर पर सवार होकर ही केजरीवाल दिल्ली में मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी तक पहुंचे हैं। अन्ना ने केजरीवाल और शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीति का मुख्‍य उद्देश्य देश और समाज की सेवा होना चाहिए। गीता को उउद्धृत करते हुए अन्ना ने कहा कि सेवा का अर्थ निष्काम कर्म है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एक मंदिर है और जनता सर्वेश्वर है। जनता की सेवा भगवान की पूजा है। अन्ना ने कहा कि देश और जनता की सेवा होगी तभी देश और समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविन्द अच्छा काम करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi