Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इराक से 61 भारतीय वतन लौटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें इराक
चेन्नई , मंगलवार, 29 जुलाई 2014 (16:10 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के निवासी 61 भारतीय संघर्ष प्रभावित इराक से सुरक्षित निकासी के बाद मंगलवार को यहां पहुंच गए।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि इराक से वापस आने वाले ये लोग इराक में विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे थे। ये लोग यहां एयर इंडिया के विमान से मुंबई के रास्ते पहुंचे। इन्हें लेने के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अन्ना अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर आए हुए थे।

अधिकारियों ने कहा कि वापस आने वाले इन लोगों में से लगभग 36 लोग आंध्रप्रदेश के हैं जबकि बाकी तमिलनाडु के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi