Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में मानसूनी बारिश जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्तर भारत
नई दिल्ली , बुधवार, 23 जुलाई 2014 (23:58 IST)
FILE
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसूनी वर्षा होने से आज तापमान काफी नीचे आ गया जबकि उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर नदियां उफान पर हैं।

केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में शारदा और घाघरा नदियां कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुरादाबाद और शाहजहांपुर के डाबड़ी में रामगंगा तथा फतेहगढ़ में गंगा खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं।

दिल्ली में पारा काफी नीचे आ गया क्योंकि आज दिन में ज्यादा समय आसमान में बादल छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। आर्दता स्तर 64 फीसदी और 84 फीसदी के बीच रहा जिससे राष्ट्रीय राजधानी में लोग उमस से परेशान रहे।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। पंजाब और हरियाणा में छिटपुट स्थानों पर वर्षा हुई जिससे इस क्षेत्र में तापमान घट गया। मौसम विभाग के अनुसार केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हरियाणा के अंबाला में 51 मिलीमीटर वर्षा हुई। पंजाब के अमृतसर में 23 मिलीमीटर और पटियाला में 0.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हरियाणा के हिसार, भिवानी और अंबाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5 डिग्री, 35 डिग्री और 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब में अमृतसर और पटियाला में 35.5-35.5 डिग्री तथा लुधियाना में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

अधिकारियों के अनुसार इन दोनों राज्यों के कुछ निचले इलाकों में वर्षा का पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद, ललितपुर, महारोनी, मौरानीपुर, सालोन में दो सेंटीमीटर और बलिया, बांदा, शाहगंज, पट्टी, डलमाउ, चंदपुर और गरोठा में एक सेंटीमीटर वर्षा हुई।

राजस्थान में बीकानेर संभाग को छोड़कर कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। बारन जिले के शाहबाद में 12 सेंटीमीटर और चाब्बरा में सात सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार कोटा, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभागों में आज सुबह तक पांच सेंटीमीटर से कम जबकि चित्तौड़गढ़, डाबोक और अजमेर में आज शाम तक क्रमश: 20 मिलीमीटर, 12.2 मिलीमीटर और 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई लेकिन सोलन, सिरमौर, हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में रूक-रूक ही सही, लेकिन भारी बारिश दर्ज की गई।

निचले पर्वतीय क्षेत्र बालद्वार और भोरांज में क्रमश: 62 मिलीमीटर और 57 मिलीमीटर तथा कांगड़ा में 56 मिलीमीटर वर्षा हुई। भारवारा में 34 मिलीमीटर, कसौली और धरमपुर में 30 मिलीमीटर, पोंटा साहिब में 29 मिलीमीटर, नादौन में 24 मिलीमीटर, शिमला, झंडुट्टा और पालमपुर में 22 मिलीमीटर, बिलासपुर में 19 मिलीमीटर और धर्मशाला में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi